विजय बाबू पोखर बेहतर सजावट के लिए सम्मानित

विजय बाबू पोखर बेहतर सजावट के लिए सम्मानित
कटिहार औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र स्थित विजय बाबू पोखर लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व के समापन समारोह पर बेहतर सजावट के लिए सम्मानित किया गया. विजय स्पोर्टिंग क्लब के उपाध्यक्ष पार्षद असद इकबाल की तरफ से बेहतर घाटों के सजावट के लिए नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह के हाथों शील्ड दिया गया. घाट नंबर 137, 38, 39 के मालिक संतोष कुमार को प्रथम पुरस्कार, घाट नंबर 51 ए के मालिक बीके सिंह को द्वितीय पुरस्कार व घाट मलिक 70 ऐ 70 बी के मालिक अजय कुमार गुप्ता व राहुल कुमार को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. विजय बाबू के पोखर पर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए क्लब के उपाध्यक्ष रमाकांत कुशवाहा की तरफ से छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन, नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को, कनीय अभियंता राजकुमार को बिजली विभाग, नगर निगम के सहायक अमर झा को बेहतर व्यवस्था के लिए खूबसूरत शील्ड से सम्मानित किया गया. नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि कटिहार शहर के विजय बाबू के पोखर पर लोक आस्था का महापर्व छठ बहुत ही खूबसूरत व आकर्षक होता है. क्लब के एक-एक सदस्य दिन-रात मेहनत करके छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को कोई कठिनाई नहीं होने देते हैं. निशुल्क सारी सुविधा उपलब्ध कराते हैं. बेहतर घाटों के सजावट के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी बधाई के पात्र है. क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह सहित पूरे टीम को हम हृदय से धन्यवाद देते हैं. छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए हर वर्ष बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करते रहे क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने बेहतर घाटों के सजावट के लिए एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अजना मेरेज भवन के प्रोपराइटर असद इकबाल को एवं क्लब के उपाध्यक्ष रमाकांत कुशवाहा को हृदय से धन्यवाद दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




