शादी में कट्टा लहरा डांस करते दो युवकों का वीडियो वायरल, गिरफ्तार

शादी में कट्टा लहरा डांस करते दो युवकों का वीडियो वायरल, गिरफ्तार
– पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को किया गिरफ्तार – दोनों के घर से देशी कट्आ व कारतूस बरामद कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगड़ा पंचायत स्थित वार्ड 08 में एक शादी समारोह में दो युवकों द्वारा खुलेआम हथियार लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना तब प्रकाश में आयी जब शादी समारोह के दौरान बनाया गया वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगी. वीडियो में दो युवक कट्टा जैसे घातक हथियार को लहराते हुए डांस करते नजर आ रहे थे. यह दृश्य न सिर्फ सामाजिक मर्यादाओं को ठेस पहुंचाता है. बल्कि कानून व्यवस्था के लिए भी एक गंभीर चुनौती है. कोढ़ा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्वयं बसगरा गांव पहुंचकर गहन जांच की. वीडियो की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपितों की पहचान कर उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान छोटू कुमार, 20 वर्ष, पिता सोनू साह और दूसरा निकेश कुमार 20 वर्ष, पिता पोलो शर्मा दोनों बसगड़ा, वार्ड संख्या 08, कोढ़ा निवासी है. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और तलाशी के दौरान इन दोनों की निशानदेही पर उनके घरों से कुल दो देशी कट्टा और चार कारतूस बरामद किया गया. छोटू कुमार के घर से एक देशी कट्टा और तीन कारतूस और निकेश कुमार के घर से एक देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इन हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि ये हथियार अवैध रूप से रखे गए थे. शादी जैसे शुभ अवसर पर इस तरह का कृत्य न केवल गैरकानूनी है. बल्कि सामाजिक रूप से भी घोर निंदनीय है. कानून व्यवस्था को भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




