दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल की पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल की पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत
कदवा चपरघट-कुर्सेल मुख्य सड़क पथ के कचौरा चौक के समीप मंगलवार की देर रात्रि स्कॉर्पियो- टोटो की आमने- सामने की टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. टोटो पर सवार चार लोग कचौरा के तरफ जा रहे थे. तेज रफ्तार से स्कॉर्पियो कुर्सेल की तरफ से चपरघट की तरफ आ रहा था. कचौरा चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर टोटो को सामने से टक्कर मार दी. टोटो पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में कुर्सेल पंचायत के कचौरा निवासी प्रमोद विश्वास 40 वर्ष, विशाल कुमार नौ वर्ष, यशोदा देवी 32 वर्ष, प्रताप कुमार ठाकुर 32 वर्ष शामिल है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने चारों घायलों का प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदवा में भर्ती कराया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने चारों का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घायलों के परिजनों ने पूर्णिया में इलाज के लिए भर्ती कराया. इलाज के दौरान यशोदा देवी, पति दिनेश ठाकुर, कुर्सेल पंचायत के गेठौरा निवासी की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी. सूचना पाते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










