बलिया बेलौन थाने में शस्त्रों का हुआ सत्यापन

कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बलिया बेलौन थाना में मंगलवार को लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन किया गया.
बलिया बेलौन. कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बलिया बेलौन थाना में मंगलवार को लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन किया गया. कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन अभियान चलाया गया. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन के नेतृत्व में शस्त्रों का सत्यापन अभियान संपन्न हुआ. इस अवसर पर सभी लाइसेंसधारी अपने शस्त्रों के साथ थाना पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने शस्त्रों की वैधता और रखरखाव की जांच की, साथ ही सभी आवश्यक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया. थाना अध्यक्ष ने बताया की इसका मुख्य उद्देश्य हथियारों के दुरुपयोग को रोकना है. उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. ऐसे मामलों में लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है. सत्यापन के दौरान लाइसेंसधारियों को सुरक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गये. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है. इससे कानून व्यवस्था और मजबूत होगी, साथ ही शस्त्र लाइसेंस प्रणाली में पारदर्शिता भी बढ़ेगी. वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भी किये जा रहे हथियारों के सत्यापन को जोड़ कर देखा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




