एनएच 31 व 81 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

एनएच 31 व 81 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
कोढ़ा एसपी के निर्देश पर कोढ़ा थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत मुख्य गेड़ाबाड़ी बाजार चौराहा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया. यह चौराहा दो महत्वपूर्ण एनएच-31 और 81 का मिलन बिंदु है. जहां हमेशा भारी ट्रैफिक और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है. ऐसे में यह क्षेत्र सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील माना जाता है. नेतृत्व अपर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया. उनके साथ पुलिस अवर निरीक्षक मनु ओझा अन्य अधिकारी और जवान मौजूद थे. दोपहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों की सघन जांच की गयी. चालकों से आवश्यक दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस आदि की मांग की. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चेतावनी और कार्रवाई की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










