एएनएस डिग्री कॉलेज निस्ता में वन महोत्सव सप्ताह मना

एएनएस डिग्री कॉलेज निस्ता में वन महोत्सव सप्ताह मना
बलिया बेलौन अल्हाज नईमुद्दीन शाहिदी डिग्री कॉलेज एवं ख्वाजा शाहिद हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज निस्ता में वन महोत्सव सप्ताह पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधा लगाने का संकल्प लिया गया. कॉलेज के एचओडी अनजार आलम ने बताया की इस वर्ष का थीम एक पेड मां के नाम दूसरा भाग है. छात्रों के द्वारा पौधरोपण किया. प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उस की सुरक्षा व देखभाल कर वृक्ष बनाने का संकल्प छात्रों को दिया गया. एडमिनिस्ट्रेटर एहरार आलम ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया की वन संरक्षण के लिए प्रत्येक वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव मनाया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना है. वन महोत्सव के द्वारा लोगों को पौधे लगाने लिए प्रोत्साहित कर के पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है. पेड़ पौधे कार्बन-डाई-ऑक्साइड को अवशोषित करता है और आक्सीजन छोड़ता है. जिससे जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है. इस अवसर पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक व कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










