यूपीएससी पास सन्नी राज सन्नी का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Updated at : 11 Mar 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
यूपीएससी पास सन्नी राज सन्नी का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

यूपीएससी पास सन्नी राज सन्नी का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

विज्ञापन

– गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर पूरे हथवाड़ा पंचायत में निकाला गया जुलूस फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत के फुलडोभी गांव के किसान कन्हैया सिंह के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने यूपीएससी परीक्षा में 526 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. बुधवार को जब सन्नी राज सन्नी अपने पैतृक गांव फुलडोभी पहुंचे तो पूरे पंचायत में खुशी की लहर दौड़ गयी. मुखिया भारती कुमारी के नेतृत्व में ग्रामीणों, परिजनों व युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया. कोढ़ा से ही गाजे-बाजे के साथ फूल-मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया गया. इस दौरान अबीर-गुलाल लगाकर खुशियां मनाई गयी. जुलूस निकालते हुए उन्हें पूरे हथवाड़ा पंचायत में घुमाया गया. ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए सन्नी राज सन्नी की. इस उपलब्धि पर गर्व जताया. मुखिया भारती कुमारी ने कहा कि एक किसान के बेटे ने कठिन परिश्रम के दम पर यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर मेरे पूरे पंचायत का मान बढ़ाया है. जिससे क्षेत्र के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी. पंचायत सरकार भवन हथवाड़ा में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में पंचायत की मुखिया भारती कुमारी व उनके पति गौतम मालाकार ने सन्नी राज सन्नी को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया. साथ ही मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई गयी. सन्नी राज सन्नी के पिता कन्हैया सिंह, किरण देवी तथा उनके बड़े भाई, मनीष कुमार सिंह जो बिहार पुलिस में पदस्थापित हैं. अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया. विवेक मालाकार, दुर्गा प्रसाद सिंह, सिकंदर महतो, प्रमोद झा, प्रमोद चौधरी, श्रवण चौहान, वीरेंद्र यादव, सिकंदर यादव, संटू कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन