एमजेएम महिला कॉलेज में विज्ञान विषय की पढ़ाई को विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त

Published at :02 Mar 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
एमजेएम महिला कॉलेज में विज्ञान विषय की पढ़ाई को विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त

एमजेएम महिला कॉलेज में विज्ञान विषय की पढ़ाई को विश्वविद्यालय प्रशासन सख्त

विज्ञापन

– एफीलिएशन को लेकर पांच सदस्यीय जांच टीम गठित – जांच कमेटी आज करेगी एमजेएम कॉलेज का निरीक्षण प्रतिनिधि, कटिहार एमजेएम महिला कॉलेज में विज्ञान व वाणिज्य संकाय पठन पाठन को लेकर पूर्णिया विवि प्रशासन सक्रिय है. एफीलिएशन को लेकर विवि प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी भी बना दी है. कमेटी सोमवार को एमजेएम महिला कॉलेज का जायजा लेगी. पूर्व के सत्राें में बिना विषय मान्यता के ही तत्कालीन डीएसडब्ल्यू द्वारा कई कॉलेजों में पठन पाठन का निर्देश दिया था. अबतक वैसे हजारों छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है. डीएस कॉलेज में बिना मान्यता के ही संगीत, समाजशास्त्र, एमजेएम महिला कॉलेज में विज्ञान संकाय की पढाई को हजारों छात्र छात्राओं का नामांकन करा लिया था. पेच फंसते देख मामले को लेकर वैसे छात्र- छात्राओं का सम्बद्ध महाविद्यालयों में परिवर्तन करा दिया. सत्र समाप्ति को है लेकिन आज भी वैसे छात्र- छात्राओं के बीच स्नातक डिग्री को लेकर आशंका व्याप्त है. नवपदस्थापित पूर्णिया विवि के कुलपति डॉ विवेकानंद सिंह फूंक- फूंक कर कदम उठाया जा रहा है., ऐसा कई शिक्षाविदों व छात्र संगठनों का भी कहना है., अभाविप के प्रांत सह मंत्री विनय कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह, रवि सिंह समेत अन्य का कहना है कि जिले का एकमात्र महिला कॉलेज हैं. वर्तमान में केवल कला संकाय की पढाई होती है. इस सत्र से पहले सरकार द्वारा यहां पर भी इंटर स्तर में नामांकन पर रोक लगा दिया गया है. ऐसे में विज्ञान व वाणिज्य संकाय की पढाई अब जरूरी हो गया है. आज पहुंचेंगी पांच सदस्यीय जांच टीम पूर्णिया विवि के कुलसचिव डॉ अनन्त प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एमजेएम महिला कॉलेज कटिहार में विज्ञान व वाणिज्य संकाय चालू कराने के लिए पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनायी गयी है. जो सोमवार को एमजेएम महिला कॉलेज जांच करने जायेंगी. जांच कमेटी में विज्ञान संकाय के डीन, वाणिज्य संकाय के डीन, विज्ञान के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज, कला एवं वाणिज्य संकाय के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज, पूर्णिया महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ रीता सिन्हा शामिल हैं. जांच को लेकर पूर्व में ही कुलपति द्वारा निर्देश प्राप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन