उदय कांत चौधरी बने बारसोई अंचल के नये सीओ

Updated:
विज्ञापन
उदय कांत चौधरी बने बारसोई अंचल के नये सीओ

उदय कांत चौधरी बने बारसोई अंचल के नये सीओ

विज्ञापन

– सरकार की सख्ती, कार्य प्रभावित न हो, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू; बीडीओ चंदन प्रसाद ने सौंपा प्रभार बारसोई राज्यव्यापी हड़ताल के बीच बारसोई अंचल में प्रशासनिक कामकाज को पटरी पर बनाये रखने के लिए शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल की गयी. सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी कटिहार उदय कांत चौधरी ने अंचल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया. बीडीओ चंदन प्रसाद ने उन्हें विधिवत रूप से दायित्व सौंपा. बिहार भर में अंचल पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते राजस्व एवं अंचल से जुड़े कार्यों पर असर पड़ने लगा है. आमजन को परेशानी से बचाने व सरकारी कामकाज को निर्बाध बनाये रखने के लिए सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए वैकल्पिक पदाधिकारियों की तैनाती शुरू कर दी है. बारसोई अंचल की जिम्मेदारी उदय कांत चौधरी को सौंपी गई है. उनके प्रभार संभालने के साथ ही अंचल कार्यालय के लंबित कार्यों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है. अंचल व प्रखंड के कई अधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे. जिन्होंने नए सीओ का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन