बाइक व कार की सिधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Published at :02 Mar 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक व कार की सिधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

बाइक व कार की सिधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया में वाहनों की हुई आमने-सामने टक्कर कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया में रविवार को बाइक व कार की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसे मुफस्सिल पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल की गंभीर स्थिति को देख उसे इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार ताजगंज फसिया निवासी पृथ्वी राय व बुद्ध नगर के अमित कुमार बाइक से शहर की ओर जा रहे थे. इधर दूसरी ओर से एक चिकित्सक अपनी कार बीआर 11 बीई 4456 से लाभा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार व बाइक की आमने-सामने में टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इधर घटना को लेकर स्थानीय लोग व राहगीरों की वहां भीड़ जुट गयी. सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देख उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया है. जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन