20 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

आजमनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो शराब तस्कर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
कटिहार.
आजमनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो शराब तस्कर को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर आजमनगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बंगाल की ओर से आती एक बाइक की तलाशी ली. जिस क्रम में बाइक से 20 लीटर देसी शराब बरामद की. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महेश सिंह पिता मुक्ति सिंह, राजकुमार राय पिता भूपति राय पिपला पोठिया थाना सालमारी निवासी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










