14 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

14 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
कटिहार विधानसभा 2025 को लेकर उत्पाद विभाग की छापेमारी लगातार जारी है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने बलिया बैलोन थाना क्षेत्र के रामनगर में छापेमारी कर मुन्ना शर्मा पिता हीरालाल शर्मा को 11.200 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. एक दूसरे मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने सहायक थाना क्षेत्र के सिंगल टोला में छापेमारी कर रॉकी को तीन लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध उत्पाद थाना में कांड दर्ज कर उत्पाद पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




