60 लीटर शराब के साथ समस्तीपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

60 लीटर शराब के साथ समस्तीपुर के दो तस्कर गिरफ्तार
कटिहार एसपी के निर्देश पर बलरामपुर थाना पुलिस ने सोमवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो बाइक चालकों से 60 लीटर शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर पश्चिम बंगाल के सीमा से सटे बलरामपुर पुलिस शराब तस्कर एवं शराबियों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान व छापेमारी लगातार जारी रखी है. थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान को सूचना मिली कि शराब की खेप लेकर दो व्यक्ति दो बाइक से बजरगांव चेकपोस्ट की ओर आ रहे हैं. कार्रवाई करते हुए थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में बलरामपुर पुलिस ने चेक पोस्ट पर गहनता से वाहन जांच प्रारंभ की. दो बाइक चालक को संदेह के आधार पर रोक कर उसकी गाड़ी की तलाशी में दोनों बाइक से कुल-60 लीटर शराब बरामद हुआ. दोनों तस्कर नंदलाल पासवान उम्र 42 वर्ष पिता छन्नू पासवान, नाथूद्वार थाना खानपुर, सद्दाम उम्र 30 वर्ष पिता आश मोहम्मद रहमतपुर थाना मुफ्फसिल दोनों जिला समस्तीपुर को गिरफ्तार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




