तीस लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
तीस लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

तीस लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

फलका पोठिया थाना क्षेत्र के नरहैया बेसा मोड़ के समीप पोठिया पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान 30 लीटर देसी शराब समेत बाइक के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर सोमवार को कटिहार जेल भेज दिया है. पोठिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती में सूचना मिली कि एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार होकर देसी शराब ले जा रहा है. गश्ती पुलिस नरहैया बेसा मौड़ के समीप पहुंचकर बाइक चालक को रोका गया. तलाशी लिया गया तो तलाशी के दौरान बाइक पर से 30 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. देसी शराब बरामद होते ही दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों शराब विक्रेता से नाम पता पूछा गया. नाम पता पूछने पर वे अपना नाम रंजीत यादव ग्राम पोठिया व गोलू यादव ग्राम टिकापट्टी बताया. बाइक को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों शराब विक्रेता को न्याययिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन