सिक्किम में मजदूरी करने गये दो मजदूर लापता

सिक्किम में मजदूरी करने गये दो मजदूर लापता
– परिजन व पुलिस जुटी खोज में बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत के वार्ड आठ आश्रम टोला निवासी महेन्द्र मेहता का पुत्र त्रिलोकी मेहता व श्यामसुन्दर महतो का पुत्र जय शंकर महतो सिक्किम प्रदेश के पाक्योंग ईस्ट सिक्किम में बिहार की कंस्ट्रक्शन कंपनी मेसर्स नालंदा इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी का काम करने महीनों से गया हुआ था. घर के लोगों ने जब शुक्रवार को बात करना चाहा तो फोन स्वीच ऑफ आने से परिवार में संदेह पनपने लगा. परिजनों ने कम्पनी में काम करने वाले अन्य मजदूर को फोन लगाया तो पता चला कि शुक्रवार को दोपहर से वह कहीं गया हैं. पता नहीं चल रहा है. परिजनों ने कम्पनी पर दबाव बनाया तो कम्पनी ने ईस्ट सिक्किम के पाक्योंग पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. परिजनों के बीच रोना धोना जारी है. सिक्किम पुलिस भी खोजबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










