पहली बारिश में मनरेगा से बने खेल मैदान की बिगड़ी सूरत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2026 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
पहली बारिश में मनरेगा से बने खेल मैदान की बिगड़ी सूरत

पहली बारिश में मनरेगा से बने खेल मैदान की बिगड़ी सूरत

विज्ञापन

– जलजमाव होने से बच्चों को खेल-कूद में बढ़ी परेशानी जलनिकास का नहीं है समुचित व्यवस्था हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज परिसर में मनरेगा योजना के तहत लाखों की लागत से बनाए गए खेल मैदान में पहली ही बारिश के बाद जलजमाव की समस्या आ गई है. मैदान में पानी भर जाने से स्कूली बच्चे उसी जमे पानी में खेलकूद करने को मजबूर हैं. उन्हें काफी परेशानी हो रही है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से खेल मैदान की सूरत बिगड़ गई है. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी ने बताया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत खेल मैदान का निर्माण कराया गया था. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मैदान में पानी भर जा रहा है. पहले इस तरह की समस्या नहीं होती थी और बच्चे आराम से खेलकूद का आनंद लेते थे. लेकिन खेल मैदान निर्माण के बाद स्थिति उलटी हो गई है. अभिभावक इमरान समेत अन्य लोगों ने बताया कि करीब 10 लाख रुपये की लागत से यह खेल मैदान बनाया गया है, लेकिन इसका लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है. यह मैदान अब खेल के बजाय जलजमाव का केंद्र बन गया है. लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन