KATIHAR NEWS : डंडखोरा पुलिस ने छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :03 May 2026 5:00 PM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय डंडखोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ही दिन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है.
विज्ञापन
कटिहार के डंडखोरा से संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट :
स्थानीय डंडखोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ही दिन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है. पहली कार्रवाई मधेली पक्की सड़क पर की गयी. जहां पुलिस ने एक तस्कर संजीत कुमार, उम्र 29 वर्ष, पिता हरि बोल साह को गिरफ्तार किया. उसके पास से टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल पर लदी कुल 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. बरामद शराब में रॉयल चैलेंजर्स व्हिस्की की 750 मिलीलीटर की 12 बोतल और 375 मिलीलीटर की 24 बोतल शामिल हैं. साथ ही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया. वहीं, दूसरी कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पनसेरवा गांव में की गयी. जहां सीताराम महतो के घर के पीछे देसी शराब के अवैध कारोबार की सूचना पर छापेमारी हुई. इस दौरान करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. तीसरी बड़ी कार्रवाई मखना गांव में की गयी. जहां पुलिस ने छापेमारी कर करीब 19 लीटर देसी शराब जब्त किया. इस मामले में भी आरोपी फरार हैं. लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है. एक ही दिन में लगातार तीन बड़ी कार्रवाइयों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. यह अभियान स्पष्ट तौर पर दर्शाता है कि डंडखोरा पुलिस अवैध शराब के खिलाफ पूरी सख्ती और सतर्कता के साथ काम कर रही है. पुलिस की इस सक्रिय और कुशल कार्यशैली से यह साफ है कि अवैध कारोबार करने वालों के लिए अब बच पाना आसान नहीं होगा. थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्रखंड में विभिन्न गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापमारी की गयी है. जिसमें कई देशी व शराब बरामद किया गया. साथ ही मोटरसाइकिल लदे देसी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय ही हिरासत भेज दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










