बारसोई स्टेशन पर 55 लीटर शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बारसोई स्टेशन पर 55 लीटर शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

बारसोई स्टेशन पर 55 लीटर शराब के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

बारसोई ऑपरेशन सतर्क के तहत बुधवार को बारसोई रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में आरपीएफ एवं उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में दो महिला तस्करों को गिरफ्तार करते हुए कुल 55 लीटर प्रतिबंधित शराब बरामद की. बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत 22 हजार 590 रुपये बताई गई है. कटिहार मंडल अंतर्गत बारसोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर आरपीएफ बारसोई व उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था. सुबह करीब 9:20 बजे सिलीगुड़ी-राधिकापुर डीएमयू ट्रेन संख्या 75706 अप के स्टेशन पहुंचते ही एक महिला को संदेह के आधार पर पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके पास से 56 कैन हायवर्ड 5000 बीयर बरामद हुआ. जिसकी कुल मात्रा 28 लीटर थी. गिरफ्तार महिला की पहचान सहरसा बलुआहाट के मोहम्मदपुर की अनीता देवी, पति पथरी साह उर्फ राजकुमार साह के रूप में हुई. आरपीएफ इंस्पेक्टर शंकर कुमार दास के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त कार्रवाई के बाद दोनों महिलाओं को जब्त शराब के साथ उत्पाद विभाग बारसोई को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन