दो दिवसीय आदिवासी, मकर संक्रांति व वसंत पंचमी महोत्सव होगा

दो दिवसीय आदिवासी, मकर संक्रांति व वसंत पंचमी महोत्सव होगा
– 23 जनवरी को टाउन हॉल में होगी शुरुआत कटिहार. राज्य सरकार की दिशानिर्देश के आलोक में जिला प्रशासन की ओर से आदिवासी, मकर संक्रांति एवं वसंत पंचमी महोत्सव की तैयारी जोर-जोर से चल रही है. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता ने गोरखनाथ धाम पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया है. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रकाशित सांस्कृतिक कैलेंडर 2025-26 के तहत आदिवासी महोत्सव, मकर संक्रांति महोत्सव एवं वसंत पंचमी महोत्सव को अपने जिलान्तर्गत हर्षोल्लास से मनाने के लिए निर्देशित किया गया है. पिछले दिनों जिला स्तर पर हुई बैठक में आदिवासी महोत्सव, मकर संक्रांति महोत्सव एवं वसंत पंचमी महोत्सव के आयोजन को लेकर विस्तृत परिचर्चा की गयी. विचार विमर्श के उपरांत निर्णय लिया गया कि आदिवासी महोत्सव, मकर संक्रांति महोत्सव एवं वसंत पंचमी महोत्सव को संयुक्त रूप से मनाते हुए दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 23 जनवरी को टाउन हॉल 24 जनवरी को बाबा गोरखनाथ धाम आजमनगर में होगा. 23 जनवरी को टाउन हॉल में महोत्सव के तहत आदिवासी समुदाय एवं विभिन्न विभागों की ओर स्टॉल लगाया जायेगा. आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक, आर्थिक एवं वर्तमान सामाजिक स्थिति पर परिचर्चा आयोजित की जायेगी. सरकारी विद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना एवं वसंत पंचमी थीम पर नृत्य की प्रस्तुति की जायेगी. कवि संगोष्ठी आयोजित की जायेगी. महोत्सव के दूसरे दिन यानी 24 जनवरी को गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में आदिवासी समुदाय द्वारा लगाये गये स्टॉल का उद्घाटन किया जायेगा. आदिवासी समुदाय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




