कदवा में ट्रैक्टर से कुचलकर दो बच्चों की मौत

Published at :25 Apr 2026 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
कदवा में ट्रैक्टर से कुचलकर दो बच्चों की मौत

. कदवा थाना क्षेत्र की तेतलिया पंचायत अंतर्गत उफरैल गांव में शुक्रवार की शाम महानंदा नदी से बालू-मिट्टी लेकर आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ने दो मासूम बच्चों को कुचल दिया

विज्ञापन

कदवा

. कदवा थाना क्षेत्र की तेतलिया पंचायत अंतर्गत उफरैल गांव में शुक्रवार की शाम महानंदा नदी से बालू-मिट्टी लेकर आ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर ने दो मासूम बच्चों को कुचल दिया, इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है. मृतक बच्चों की पहचान अहमद रजा पांच वर्ष पिता मो इस्तियाक और जायद रजा तीन वर्ष पिता तौफीक, उफरैल गांव के निवासी थे. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.

गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है. माता-पिता के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिसने भी घटना के बारे में सुना, स्तब्ध रह गये.

चालक फरार, पंचायत की तैयारी

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. उसका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस कार्रवाई के बजाय गांव में पंचायत कर मामले को निपटाने की बात की जा रही है.

अवैध खनन बेरोक-टोक है जारी

ग्रामीणों का आरोप है कि महानंदा नदी से अवैध रूप से बालू-मिट्टी का उठाव धड़ल्ले से चल रहा है. ओवरलोड ट्रैक्टर बेलगाम रफ्तार से गांव की सड़कों से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन कोई रोक नहीं लगा रहा. इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज दो मासूमों की जान चली गई.

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर समय रहते अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई जाती तो यह हादसा नहीं होता. घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक्टर चालक को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए और अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जाए.

कहते हैं थानाध्यक्ष

कदवा थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार से बात करने को उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है. पीड़ित परिजन पोस्टमार्टम नहीं करना चाह रहे हैं. ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन