हाई वोल्ट तार की चपेट में आये दो मवेशी

Updated:
विज्ञापन
हाई वोल्ट तार की चपेट में आये दो मवेशी

हाई वोल्ट तार की चपेट में आये दो मवेशी

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के मुकुरिया पंचायत की वार्ड -12 स्थित बिन टोला में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के कारण एसएच 98 सड़क के किनारे लगे बिजली पोल में आग लगने के बाद 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया. चपेट में आकर खेत में चर रहे दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गयी. मवेशियों के मालिक रतन बिन, लक्ष्मी मंडल मौके पर पहुंचे. अपने मवेशियों को मृत देख दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुट गये. बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जतायी. आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएच 98 सड़क को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया. जर्जर तार और पोल की शिकायत पहले भी की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. सड़क जाम की सूचना पर सालमारी पुलिस मौके पर पहुंची और समझाकर जाम हटवाया. मवेशी मालिकों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है. पंचायत के मुखिया मसलेहउदीन ने भी घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को जल्द सहायता देने की मांग की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन