पंचायत उप चुनाव: अंतिम दिन सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवार ने दाखिल किया पर्चा

Updated:
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव: अंतिम दिन सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवार ने दाखिल किया पर्चा

पंचायत उप चुनाव: अंतिम दिन सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवार ने दाखिल किया पर्चा

विज्ञापन

डंडखोरा पंचायत उपचुनाव को लेकर प्रखंड क्षेत्र में सरगर्मी तेज हो गयी है. नामांकन की आखिरी दिन शुक्रवार को पर्चा दाखिल वालों की भीड़ लगी रही. अंतिम दिन निर्वाची पदाधिकारी शुभम प्रकाश के समक्ष डंडखोरा पंचायत के ग्राम कचहरी के सरपंच पद के लिए दो उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया है. अब तक सरपंच पद के लिये दो उम्मीदवार पूर्व सरपंच दिवंगत पटवारी बेसरा के पुत्र जीतू बेसरा व रतनपुरा के ताल्लु सोरेन ने नामांकन दाखिल किया है. संजय कुमार विश्वास तथा अब्दुल हकीम आदि मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि नामांकन का पर्चा दाखिल करने की तिथि समाप्त होने के बर्फ शनिवार से 23 जून तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी. 24 से 25 जून तक वापस ले सकते है. जबकि 26 जून को अभ्यर्थियों की सूची अंतिम रूप से प्रकाशित की जायेगी तथा प्रतीक चिन्ह आवंटित की जायेगी. अधिसूचना के मुताबिक नौ जुलाई को पूर्वाह्न 7.00 बजे से अपराह्न 5.00 बजे तक मतदान कराया जायेगा तथा 11 जुलाई को मतगणना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन