वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर

Updated at : 02 Jun 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर

वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर

विज्ञापन

फलका पोठिया थाना क्षेत्र के रंगाकोल गांव के समीप स्टेट हाइवे 77 पर रविवार की देर रात्रि अज्ञात वाहन की ठोकर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. पोठिया पुलिस अपने वाहन पर घायलों को इलाज के लिए फलका सीएचसी में भर्ती कराया. डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देख कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. जहां से गंभीर अवस्था में डॉक्टर ने इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया भेज दिया. परिजनों के मुताबिक दोनों जख्मियों की हालत नाजुक है. भंगहा महादलित टोला निवासी सिंटू ऋषि 28 वर्ष, विकास ऋषि 30 वर्ष दोनों व्यक्ति बाइक से राजधानी गांव से अपना घर भंगहा जा रहे थे. मीरगंज कुरसेला सड़क मार्ग पर रंगाकोल गांव के समीप एक अज्ञात वाहन ने जोदार ठोकर मार दिया. जिससे दोनों बाइक सवार अचेत होकर गिर पड़े. दोनों व्यक्ति के पैर हाथ फेक्चर हो गया. सर पर भी गहरी चोट लगी है. इधर सुचना पाते ही पोठिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार मौक़े पर पहुंच कर दोनों घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया. वाहन चालक फरार बताया जाता है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन