चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 06 Sep 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने कटिहार प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चला कर दो मोबाइल चोर को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरपीएफ निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ ने कटिहार प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया. प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान दो युवक रेल यात्री के पैकेट से मोबाइल चोरी कर फरार हो रहे थे. आरपीएफ ने भागते हुए दो आरोपित को चोरी के मोबाइल के साथ पकड़ लिया. तलाशी में पास दो चोरी का मोबाइल बरामद किया गया.आरपीएफ निरीक्षक भोला मन्ना पिता मुकीम इस्लामपुर जिला खगरिया निवासी एवं अभिषेक कुमार झा पिता मनोज कुमार झा तेतरी जीरोमाइल चौक नवगछिया जिला भागलपुर निवासी को कटिहार रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन