कबाड़ दुकान में मारपीट कर लूटपाट कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार

कबाड़ दुकान में मारपीट कर लूटपाट कर रहे दो गिरफ्तार, एक फरार
कोढ़ा प्रखंड के उत्तरी सिमरिया पंचायत स्थित मदरसा चौक के निकट रात आठ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब तीन युवक कबाड़ी की दुकान पर लूटपाट करने पहुंचे. मिली जानकारी के अनुसार मैनुल हक के कबाड़ की दुकान पर रात लगभग आठ बजे तीन युवक पहुंचे. दुकान में मौजूद लोगों से मारपीट करते हुए लूटपाट का प्रयास करने लगे. दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत दो युवकों को पकड़ लिया. एक युवक फरार होने में सफल रहा. पकड़े युवकों की पहचान इंजामुल हक, 18 वर्ष, पिता असगर अली, बैजनाथपुर सिमरिया, वार्ड-12 तथा रकीब, 18 वर्ष, पिता मुजफ्फर आलम, तीनघरिया नक्कीपुर वार्ड संख्या 8 दोनों दक्षिणी सिमरिया पंचायत निवासी के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर मदरसा चौक पर स्थित नौसाद के घर में बंद कर दिया. तुरंत कोलासी पुलिस को सूचना दी. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी श्रवण कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों युवकों को एक देसी कट्टा के साथ हिरासत में लिया. थाना लेकर गयी. कोलासी पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद दोनों को कटिहार न्यायालय में प्रस्तुत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




