शादी समारोह में हथियार के साथ डांस करने के वायरल वीडियो के आधार पर दो गिरफ्तार

Updated at : 31 Jul 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
शादी समारोह में हथियार के साथ डांस करने के वायरल वीडियो के आधार पर दो गिरफ्तार

शादी समारोह में हथियार के साथ डांस करने के वायरल वीडियो के आधार पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन

– एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस बरामद कटिहार सेमापुर ओपी क्षेत्र में शादी समारोह में अवैध हथियार लहराने का वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दो अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जुलाई को कटिहार जिला के सेमापुर ओपी अध्यक्ष को व्हाट्सप्प के माध्यम से वायरल वीडियो प्राप्त हुआ था. जिसमें पांच से छह व्यक्ति हथियार के साथ फायर करते हुए डांस करते नजर आ रहे थे. उक्त वीडियो का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई करते हुए ज्ञात हुआ कि सेमापुर ओपी अंतर्गत ग्राम भवानीपुर डुब्बा टोला निवासी के पुत्री की शादी समारोह में थी. इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो में शामिल अभियुक्त को चिन्हित किया. आरोपितों की पहचान सुनील यादव, पिता कामेश्वर यादव भवानीपुर थाना बरारी (सेमापुर), अमित कुमार उर्फ नाथुनिया पिता स्व झल्लू यादव, मिर्जापुर थाना मनिहारी, मिलन यादव पिता उपेंद्र यादव ग्राम भवानीपुर, निरंजन सिंह पिता स्व चिंतामणि सिंह, भवानीपुर, गोलू कुमार, मुकेश यादव उर्फ गुड्डू दोनों भवानीपुर थाना बरारी (सेमापुर) सभी जिला कटिहार को पहचान कर इनके विरूद्ध बरारी (सेमापुर) थाना कांड संख्या-245/25 धारा-223/3 (5) भारतीय न्याय संहिता एवं 25(9)/27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की. इस दौरान निरंजन सिंह और अमित कुमार उर्फ नथुनिया को घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. अन्य के विरूद्ध गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन