असम से दो अमृत भारत ट्रेनें वाया कटिहार होकर चलेंगी

Updated:
विज्ञापन
असम से दो अमृत भारत ट्रेनें वाया कटिहार होकर चलेंगी

असम से दो अमृत भारत ट्रेनें वाया कटिहार होकर चलेंगी

विज्ञापन

कटिहार पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेल संपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों के लिए दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखायी. यह ऐतिहासिक अवसर इस क्षेत्र से पहली बार नॉन-एसी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं की शुरुआत को दर्शाता है. नई शुरू की गई दो ट्रेनों की सेवाएं हैं. डिब्रूगढ़- गोमती नगर (लखनऊ) अमृत भारत एक्सप्रेस तथा कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस. इन ट्रेनों को असम के कलियाबर से वर्चुअल माध्यम से हरीझंडी दिखाई गयी. इस अवसर पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन व जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल तथा केंद्रीय विदेश एवं वस्त्र मंत्रालय के राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे. कामाख्या में असम सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्र मोहन पटवारी एवं लोकसभा सांसद, बिजुली कलिता मेधी तथा डिब्रूगढ़ में असम सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रशांत फुकन, राज्यसभा सांसद श्री रामेश्वर तेली सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही. इनमें आधुनिक कोच, बेहतर राइडिंग गुणवत्ता तथा यात्री-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध नई अमृत भारत ट्रेन सेवाएं असम को उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों के प्रमुख गंतव्यों से जोड़ते हुए लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ करेंगी. इससे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लाखों यात्रियों जिसमें विद्यार्थी, व्यापारी, कार्यरत पेशेवर एवं परिवार शामिल हैं, जिसे प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को यात्री सुविधा, सुरक्षा एवं किफ़ायती यात्रा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया हैं. इनमें आधुनिक कोच, बेहतर राइडिंग गुणवत्ता तथा यात्री-अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आम नागरिक के लिए लंबी दूरी की यात्रा और अधिक सुलभ हो सकेगी.डिब्रूगढ़–गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस, ऊपरी असम से उत्तर भारत के प्रमुख शैक्षणिक, चिकित्सीय एवं वाणिज्यिक केंद्रों तक बेहतर पहुंच प्रदान करेगी, जबकि कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी से हरियाणा एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं प्रशासनिक केंद्रों से संपर्क को मजबूत करेगी. मार्ग में ये ट्रेनें अनेक महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेंगी, जिससे जिन क्षेत्रों से ये गुजरेंगी, वहां व्यापक सामाजिक-आर्थिक लाभ सुनिश्चित होंगे. इन दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ, भारतीय रेलवे के दूरियों को पाटने, राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के सतत प्रयासों को प्रतिबिंबित करता है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र के आर्थिक विकास एवं सामाजिक प्रगति के समर्थन हेतु रेल अवसंरचना और यात्री सेवाओं के निरंतर विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है. कपिंजल किशोर शर्मा सीपीआरओ एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन