परिवहन विभाग के अधिकारियों ने की 345 वाहनों की जांच, 1.16 लाख वसूला जुर्माना

Updated at : 15 Dec 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने की 345 वाहनों की जांच, 1.16 लाख वसूला जुर्माना

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने की 345 वाहनों की जांच, 1.16 लाख वसूला जुर्माना

विज्ञापन

कटिहार जिलान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की संख्या एवं उनसे होने वाली मृत्यु व गंभीर चोटों की प्रवृति में कमी लाने के लिए विभिन्न अभियानों एवं योजनाओं का क्रियान्वयन परिवहन विभाग, कटिहार की ओर से किए जा रहे हैं. सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए हेलमेट जांच, सीट बेल्ट जांच, प्रदूषण, फिटनेस, ड्राईविंग लाईसेंस खतरनाक ड्राईविंग आदि की जांच किया जा रहा है. विभागीय निर्देश के आलोक में तृतीय सप्ताह में सोमवार को डीटीओ की अध्यक्षता में जिले के सुर तुलसी कॉलेज चौक, मनियां चौक तथा कटिहार-पूर्णिया रोड पर वाहनों का जांच अभियान चलाया. जांच अभियान में विशेष रूप से वाहन चालक व स्वामियों को रिफ्लेक्टिव टेप के लिए जागरूक किया गया. डीटीओ के नेतृत्व में कुल 27 वाहनों यथाई-रिक्शा, टेम्पू, पिकअप, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों में रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया. परिवहन विभाग के अपर जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह, मोटरयान निरीक्षक राहुल कुमार एवं त्रिपुरारी कुमार तथा प्रवर्त्तन अवर निरीक्षक विक्रांत उपाध्याय, मोकिम अंसारी, शशिकांत कुमार, दीपा भारती, चांदनी दीक्षित एवं पल्लवी पुष्प ने 345 वाहनों की जांच की. जिसमें हेलमेट न पहनने वाले दो चक्का वाहन स्वामी से कुल 59 वाहनों में 59,000 रुपये, चार चक्का वाहन स्वामी द्वारा सीट बेल्ट न लगाने पर 13 वाहनों कुल 13,000 रुपये तथा अन्य अपराध यथा ओवरलोड वाहन, प्रदूषण, इन्श्योरेंस, प्रेशर हॉर्न, प्राईवेट वाहनों पर वीआईपी स्टीकर, लहेरिया कट एवं स्टंटबाजी इत्यादि वाले वाहनों से कुल 44,600 रुपये जुर्माना वसूल किया गया. इस प्रकार विशेष जांच अभियान में कुल 1,16,600 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वाहन जांच के इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा आम नागरिकों से अपील किया गया कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का इस्तेमाल अवश्य करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन