छठ पर्व के संपन्न होते ही लोगों की वापसी को लेकर चल रही पूजा स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 29 Oct 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पर्व के संपन्न होते ही लोगों की वापसी को लेकर चल रही पूजा स्पेशल ट्रेनें

छठ पर्व के संपन्न होते ही लोगों की वापसी को लेकर चल रही पूजा स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन

कटिहार रेलवे ने चालू त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए व्यापक व सुव्यवस्थित प्रबंध किये हैं. लोक आस्था का महापर्व छठ के संपन्न होते ही लोगों की वापसी शुरू हो गयी है. ऐसे में भारतीय रेलवे सुरक्षित व बेहतर यात्रा मुहैया कराने को लेकर पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन जारी रखी है. भारतीय रेल ने दिवाली पूजा और छठ पर्व के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित व आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से 12,011 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र में 48 विशेष त्यौहार ट्रेनें चल रही हैं. जो सितंबर से दिसंबर माह तक विभिन्न मार्गों पर कुल 620 यात्राएं करेंगी. कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, जोगबनी और किशनगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए होल्डिंग एरिया, पैसेंजर एनाउंसमेंट सिस्टम, पंखे, अतिरिक्त टिकट काउंटर और स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों सहित विशेष व्यवस्था की गई है. प्रभावी भीड़ प्रबंधन और यात्री सहायता के लिए चौबीसों घंटे वॉर रूम और आरपीएफ कर्मियों सहित अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं. कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सोनपुर, दौरम मधेपुरा, अगरतला, न्यू तिनसुकिया, एसएमवीटी बेंगलुरु, अमृतसर, पटना, डिब्रूगढ़, गोरखपुर, सिलचर, नाहरलगुन, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, चर्लपल्ली, मुंबई सेंट्रल, आगरा छावनी, जोगबनी, लामडिंग, हावड़ा, गोमती नगर, आनंद विहार, कामाख्या और कई अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें चल रही हैं. 30 अक्तूबर को चलने वाली निर्धारित ट्रेनें ट्रेन संख्या 07541 कटिहार-दौरम मधेपुरा दैनिक स्पेशल कटिहार से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और दौरम मधेपुरा 22:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07542 दौरम मधेपुरा- कटिहार दैनिक स्पेशल दौरम मधेपुरा से 22:45 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 02:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07540 कटिहार- मनिहारी दैनिक स्पेशल कटिहार से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी और मनिहारी 21:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07539 मनिहारी- कटिहार दैनिक स्पेशल मनिहारी से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 06:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05628 अगरतला- गुवाहाटी साप्ताहिक स्पेशल अगरतला से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और गुवाहाटी 09:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05734 किशनगंज- अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल किशनगंज से 09:10 बजे रवाना होगी और 00:10 बजे अमृतसर पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05977 गोरखपुर- डिब्रूगढ़ साप्ताहिक स्पेशल गोरखपुर से 21:30 बजे रवाना होगी और 10:30 बजे डिब्रूगढ़ पहु़चेगी. ट्रेन संख्या 05639 सिलचर – कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल सिलचर से 05:00 बजे रवाना होगी और 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05952 न्यू तिनसुकिया- एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल न्यू तिनसुकिया से 18:45 बजे रवाना होगी और 09:30 बजे एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05633 नारंगी- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल नारंगी से 13:20 बजे रवाना होगी और 13:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05744 कटिहार- सोनपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल कटिहार से 18:00 बजे रवाना होगी और 01:00 बजे सोनपुर पहुंचेगी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे त्यौहारों के मौसम में सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और रेल कर्मचारियों के साथ सहयोग करें. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन