एसआइआर गणना प्रपत्र को ऑनलाइन करने को लेकर दिया प्रशिक्षण

Updated at : 03 Jul 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
एसआइआर गणना प्रपत्र को ऑनलाइन करने को लेकर दिया प्रशिक्षण

एसआइआर गणना प्रपत्र को ऑनलाइन करने को लेकर दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड में बीएलओ ऐप के माध्यम से एसआइआर गणना प्रपत्र को ऑनलाइन करने को लेकर दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यशाला निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता, कटिहार की अध्यक्षता में संपन्न होगी. प्रशिक्षण में मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारियों (बीएलओ) को ऑनलाइन गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जायेगी. सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है. कि वे अपने-अपने बूथ से संबंधित न्यूनतम 20 गणना प्रपत्र अपने साथ लेकर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित हो. प्रशिक्षण का समय निम्नानुसार निर्धारित किया गया है. प्रथम पाली: दोपहर 03:30 बजे से 04:30 बजे तक बूथ संख्या 111 से 201 तक के बीएलओ द्वितीय पाली: अपराह्न 04:30 बजे से 05:30 बजे तक बूथ संख्या 202 से 301 तक के बीएलओ यह प्रशिक्षण ण्सआइआर गणना प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सशक्त एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बीएलओ से अपेक्षा की गई है कि वे इस कार्यशाला में अनिवार्य रूप से भाग लें एवं संबंधित दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन