जनगणना 2027: प्रगणक व पर्यवेक्षक के तीसरा बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ

जनगणना 2027: प्रगणक व पर्यवेक्षक के तीसरा बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ
डंडखोरा जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार से डंडखोरा स्थित कृषि भवन में विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया. प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों एवं प्रक्रियाओं से भली-भांति अवगत कराया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को घर-घर जाकर सही एवं सटीक आंकड़ों के संकलन करने,डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा जनगणना से जुड़ी तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. आने वाली संभावित चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी विशेष चर्चा की गयी. जिससे प्रतिभागी किसी भी परिस्थिति में अपने कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा कर सकें. प्रशिक्षक अनिल कुमार एवं सुनील झा द्वारा इस दौरान प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनगणना कार्य को पूरी ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करने की अपील की गयी. कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. शुद्धता एवं विश्वसनीयता अत्यंत आवश्यक है. अविनाश कुमार सुमन, मिनी कुमारी, निशा कुमारी, चंदन कुमार जायसवाल, सुदाम साह, अमरदीप साह, चौहान प्रतिभा, सोनी कुमारी, कुमारी प्रीति राज, अरुण कुमार राय, कृष्णदेब मंडल, निशिकांत पाठक, मनीष कुमार, दीपेश मांझी सहित कुल 50 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक सक्रिय रूप से भाग ले रहे है. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक संजय कुमार विश्वास, अनिल कुमार साह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




