कदवा में जनगणना प्रगणक पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक

Updated:
विज्ञापन
कदवा में जनगणना प्रगणक पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक

कदवा में जनगणना प्रगणक पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक

विज्ञापन

कदवा स्वगणना 2027 के प्रथम चरण में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक एवं प्रगणक का प्रशिक्षण कन्या मध्य विद्यालय कुम्हडी में 16 अप्रैल से शुरू हो कर 24 अप्रैल तक चलेगा. बीडीओ प्रेम कुमार ने कहा, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक का अलग- अलग तीन बैच में प्रशिक्षण चल रहा है. पहला बैच का शनिवार को समापन हो गया. कदवा प्रखंड में जनगणना को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम विधिवत रूप से चल रहा है. प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न करना है. प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से अपील की कि वे घर-घर जाकर पूरी ईमानदारी और सजगता के साथ जानकारी एकत्र करें. सभी को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी व्यक्ति या परिवार जनगणना से वंचित न रह जाए. प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रगणकों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी. डेटा संग्रहण के तरीके तथा लोगों से संवाद स्थापित करने के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन