ट्रेन का बेडरोल कर्मी 17 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

Updated at : 13 Oct 2025 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन का बेडरोल कर्मी 17 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

ट्रेन का बेडरोल कर्मी 17 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन

अवध- असम एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने छापेमारी कर दबोचा कटिहार कटिहार रेल थाना पुलिस ने सोमवार क अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाकर बेड रोलकर्मी को 17 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रेल पुलिस अलर्ट मोड में है. ट्रेनों में मादक पदार्थ तस्करों पर खासकर निगरानी रखी जा रही है. रेल एसपी के निर्देश पर रेल डीएसपी के दिशा निर्देश पर कटिहार रेल जीआरपी ने गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बेड रोल रखने के स्थान से विभिन्न ब्रांड के 17.5 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते ही जीआरपी ने बेडरोल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया. रेल डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित धनीराम पिता धनेश्वर मिथुन असम निवासी के विरुद्ध रेल थाना में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन