कटिहार में ट्रैफिक जाम बन रहा लोगों के लिए सिरदर्द

Updated:
विज्ञापन
कटिहार में ट्रैफिक जाम बन रहा लोगों के लिए सिरदर्द

कटिहार में ट्रैफिक जाम बन रहा लोगों के लिए सिरदर्द

विज्ञापन

एमजी रोड समेत प्रमुख सड़कों पर रोज़ाना लोग फसकर हो रहे बेहाल कटिहार शहर में जाम लगने की समस्या इन दिनों लोगों के लिए सर दर्द साबित हो रहा है, सबसे व्यस्तम सड़क बाटा चौक, कालीबाड़ी रोड, पानी टंकी चौक, बिनोदपुर का हाल बेहाल है, फिलहाल एमजी रोड का चौड़ीकरण के बाद यहां जाम की समस्या से लोगों को काफी हद तक निजात मिली लेकिन हालत फिर वैसी ही हो गई है, शनिवार को शहर का वयस्तम सड़क एमजी रोड, ओवरब्रिज, अस्पताल रोड जाम की समस्या से हांफता रहा, सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक सबसे ज्यादा शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है, इसके अलावा शाम के पांच बजे से मंगल बाजार, गल्स स्कूल रोड पर खिसकना भी मुश्किल हो जाता है, यदि वाहन से है तो घंटों एक स्थान पर खड़े रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है, शहर में जाम न लगे इसके लेकर ट्रैफिक व्यवस्था भी अपना काम कर रही है, यहां तक कि चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी दिए गए हैं, लेकिन शहर की जो तस्वीर सामने आती है वह उनके कार्यों पर सवाल खड़े कर देता है शहर का गल्स स्कूल रोड, मंगल बाजार सड़क पर सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है, इसके अलावा सुबह में हरी गंज चौक पर सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं के कारण हमेशा रह रह कर जाम लगते रहता हैं, यही हाल शहर के न्यू मार्केट का भी है, बिनोदपुर सड़क से गुजरने पर भी लोगों के पसीने उतर जाते हैं, कुल मिलाकर शहर के सभी मुख्य सड़क पर हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है, जिसका आज तक स्थाई निराकरण नहीं निकल पाया है, जहां शनिवार के दिन भी शहर का वयस्तम सड़क एमजी रोड जाम की समस्या से कराह उठा, हालांकि ट्रैफिक जवान के द्वारा काफी मशक्कत के बाद जाम की समस्या से निजात दिलाने में लगे रहे लेकिन जाम में फंसे लोगों के पसीने उतार दिए, जिला प्रशासन और निगम प्रशासन के लिए शहर में जाम की स्थिति से निपटना किसी चुनौती से कम नहीं है, और शहरवासी जिला प्रशासन निगम प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब इस चुनौती का निराकरण कर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाए, जिससे सभी शहर में जाम लगने की समस्या से लोगों को राहत मिल सके, लेकिन अब तक इस और न तो निगम प्रशासन न ही जिला प्रशासन का कोई एक्शन प्लान देखने को मिल रहा है, खामियाजा लोगों को रोजाना जाम में फंसकर परेशान होना पड़ रहा है,

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन