महानंदा किनारे खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक बचा

Updated:
विज्ञापन
महानंदा किनारे खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक बचा

महानंदा किनारे खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक बचा

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के गोविंदपुर बहरसाल में महानंदा नदी किनारे खेत जुताई करने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गयी. घटना में ट्रैक्टर ड्राइवर बाल बाल बच गया. ट्रैक्टर पलटते देख स्थानीय किसान व ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे. वहां से ड्राइवर को निकाला गया. ड्राइवर को बहुत ज्यादा चोट नहीं लगी थी. हल्की चोट लगी है. ड्राइवर को पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत भालुका हॉस्पिटल में इलाज कराया गया है. आपदा मित्र छोटेलाल मंडल ने बताया कि असीम मंडल का ट्रैक्टर था. महानंदा नदी के किनारे खेत का जुताई करने के लिए असीम मंडल का पुत्र चंदन मंडल ट्रैक्टर लेकर गया था. जो खेत जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया. मौके पर दर्जनों किसान एवं ग्रामीण पहुंच गये थे. ग्रामीण व किसानों ने बताया कि आपदा मित्र छोटेलाल मंडल के तत्परता से ड्राइवर को तुरंत अस्पताल भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन