सड़क किनारे खड़े ट्रक में टोटो ने पीछे से मारी टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2024 8:29 PM
स्टेट हाइवे-77 पर रंगाकोल गांव के समीप हुई दुर्घटना
फलका. पोठिया थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर रंगाकोल गांव के समीप सोमवार की संध्या सात बजे ट्रक व ई-रिक्सा के बीच भिड़ंत में दो महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों की पहचान गोपी मुनि 65 वर्ष, साजन देवी 35 वर्ष, शोभा देवी 36 वर्ष मजदिया थाना कुरसेला व अनिल कुमार उर्फ गुलो मंडल 45 वर्ष, मंटू कुमार मंडल 45 वर्ष दोनों भंगहा गांव निवासी के रूप में हुई है. सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने जख्मियों का प्राथमिक उपचार के बाद अनिल कुमार उर्फ गुलो मंडल व मंटू मंडल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष विवेक कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार, सोमवार की संध्या करीब छह बजे जख्मी गोपी मुनि, सजनी देवी, शोभा देवी ई-रिक्सा से पूर्णिया जिले के श्रीपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से वापस मजदिया लौट रहे थे. इसी दौरान पोठिया थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर रंगाकोल गांव समीप सड़क किनारे केला लाद रहे एक ट्रक में पीछे से ठोकर मार दिया, जिसमें केला लाद रहे दो मजदूर अनिल व मंटू मंडल भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










