आंधी ने कई लोगों को किया घर से बेघर, घरों के टीन, छप्पर उड़े

Author :RAJKISHOR K
Published by :RAJKISHOR K
Updated at :13 May 2026 6:06 PM
विज्ञापन
आंधी ने कई लोगों को किया घर से बेघर, घरों के टीन, छप्पर उड़े

आंधी ने कई लोगों को किया घर से बेघर, घरों के टीन, छप्पर उड़े

विज्ञापन

– लोगों ने प्रशासन से की मदद की गुहार हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में आई तेज आंधी तूफान ने जमकर तांडव मचाया है. आसमानी बिजली की गड़गड़ाहट व तेज आंधी तूफान ने कई लोगों को घरों से बेघर कर दिया है. घरों के टीन छप्पर घर से दूर जा गिरे. पदमपुर गांव वार्ड संख्या 01 निवासी तस्लीम जो भिक्षा मांग कर किसी तरह अपने परिवार का जिवोकोपार्जन करते हैं. प्राकृतिक आपदा का कहर इस कदर इस पीड़ित परिवार पर पुरा परिवार आज घर से बेघर हो गए हैं. घर के टीन छप्पर सहित दिवाल भी क्रेक कर गया है. पूरा परिवार यत्र तत्र छुपकर किसी तरह अपनी जान बचा पाए हैं. पीड़ित परिवार स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. तेज आंधी बारिश व तूफान ने किसानों की कमर तोड़ दी है. मक्का किसान आज पुरी तरह बर्बाद हो चुका है. खेतों में पानी भर गया है और पानी में फसल गिरने से पुरी तरह फसल खराब हो चुका है. मौसम की मार से त्राहिमाम किसान किसी तरह पानी भरे खेतों से अपनी मक्का की फसल निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं. किसानों ने बताया लगातार मौसम की मार से हम किसानों की कमर टुट गई है. फायदा तो दूर लागत राशि भी निकलना मुश्किल हो गया है. साथ ही भासना हसनगंज मुख्य सड़क में बड़े पेड़ की डाली गिरने से आवाजाही में भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. स्पष्ट तौर पर मौसम की मार से आम जनजीवन पुरी तरह से प्रभावित हो गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन