टाइगर-11 ने पींटू-11 को 67 रनों से हरा शील्ड पर कब्जा जमाया

Updated at : 02 Jan 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
टाइगर-11 ने पींटू-11 को 67 रनों से हरा शील्ड पर कब्जा जमाया

टाइगर-11 ने पींटू-11 को 67 रनों से हरा शील्ड पर कब्जा जमाया

विज्ञापन

टाइगर-11 बथनाहा के 154 रन के लक्ष्य पूरी नहीं कर सकी पींटू-11, टीम 87 रनों पर सिमटी आजमनगर जयदेव क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का 7वां संस्करण अपने रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न हो गया. चार दिवसीय इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टाइगर-11 बथनाहा और पींटू-11 सक्सातन के बीच खेला गया. आयोजनकर्ता जयदेव कुमार मंडल के साथ महादेव, शक्ति, देवराज, कालाचंद, कुंदन व प्रेमचंद मंडल ने अहम भूमिका निभायी. फाइनल मैच में पींटू-11 सक्सातन के कप्तान मदन कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर-11 बथनाहा ने कप्तान बघ्घा टाइगर के नेतृत्व में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पींटू-11 सक्सातन की टीम दबाव में नजर आयी और पूरी टीम मात्र 87 रन पर ऑल आउट हो गयी. टाइगर-11 बथनाहा ने 67 रनों से फाइनल मुकाबला जीतकर शील्ड पर कब्जा जमाया. टूर्नामेंट आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खरसौता खेल मैदान में हुआ. फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निशा सिंह उपस्थित रही. टूर्नामेंट में प्रभात मंडल को मैन ऑफ द मैच तथा अभिषेक दास को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. विजेता टीम टाइगर-11 बथनाहा को विधायक निशा सिंह के हाथों 30,000 नकद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गयी. उपविजेता टीम पींटू-11 सक्सातन को मुखिया अमित कुमार ने 20,000 नकद राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मुखिया अमित कुमार, सरपंच धीरेंद्र नाथ मंडल, मसूद आलम, रामजी प्रसाद केसरी, रामरतन मंडल, राजेश सिंह, गोविंद सिंह मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन