Katihar. पंचायती के दौरान तीन युवक को बांस के छड़ी से किया पिटाई

Updated:
विज्ञापन
Katihar.  पंचायती के दौरान तीन युवक को बांस के छड़ी से किया पिटाई

पंचायती के दौरान तीन युवक को बांस के छड़ी से किया पिटाई

विज्ञापन

कटिहार. आजमनगर प्रखंड के दनिहा पंचायत के मुखिया पति की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है.जिसमें एक भरी पंचायत में एक व्यक्ति बांस की छड़ी से दो तीन युवकों की पिटाई कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद आजमनगर थाना पुलिस स्वतः संज्ञान लेते हुए मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार कर लिया है. जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दनिहा पंचायत के मुखिया रूबी खातून के पति सिकंदर भाट की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में मुखिया पति सिकंदर भाट ख्वाजा नगर गांव स्थित एक मस्जिद में चोरी की घटना को लेकर पंचायती के दौरान दो लड़कों को बांस की छड़ी से पीटते नजर आ रहे हैं और दोनों युवक उससे रहम की भीख मांग रहा हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों युवक को पंचायती में खड़े कर दिया और सिकंदर भाट उन पर छड़ी बरसा रहे हैं. चोट से लड़का चिल्ला रहा हे आसपास कई लोग पंचायती में बैठे हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद से इसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर मुखिया पति की दबंगई पर सवाल उठा रहे हैं और कुछ लोगों ने इसे तालिबानी सजा तक की बात कह रहे है. इंटरनेट पर वीडियो वायरल होते ही आजमनगर पुलिस स्वत संज्ञान लेते हुए मुखिया पति सिकंदर भाट को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन