63 पुराने मोबाइल व 366 मदरबोर्ड चोरी मामले में तीन धराये

Updated:
विज्ञापन
63 पुराने मोबाइल व 366 मदरबोर्ड चोरी मामले में तीन धराये

63 पुराने मोबाइल व 366 मदरबोर्ड चोरी मामले में तीन धराये

विज्ञापन

कटिहार मुफस्सिल थाना पुलिस ने पुराने मोबाइल व उसके मदरबोर्ड चोरी के मामले में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर शनिवार को सभी आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुराना मोबाइल खरीददार स्क्रैप में मोबाइल भेजने के लिए उसे ई रिक्शा से रेलवे स्टेशन लेकर जा रहा था. ई रिक्शा को रोककर कुछ आरोपितों ने उसके समान की चोरी कर ली. शिकायत पर मुफस्सिल पुलिस ने स्थानीय थाना में थाना कांड संख्या 300/25 के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. उक्त मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित तबरेज आलम पिता रस्तम अली, एहतेशाम पिता इसरारूल हक निवासी उर्दू मिडिल स्कूल रामपाड़ा थाना नगर निवासी एवं हबीबुर रहमान पिता सनाउल्लाह हथिया दियारा थाना रौतारा निवासी को 63 पीस एवं 366 पीस पुराना मोबाइल का मदरबोर्ड के साथ गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन