सात लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

सात लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग के दौरान सात लीटर विदेशी शराब के साथ टोटो एवं बाइक सहित तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पश्चिम बंगाल की तरफ से आ रही वाहनों की जांच की जा रही थी जिसमें टोटो चालक पुलिस को जांच करते देख भागने का प्रयास किया. शक के आधार पर रोका गया एवं तलाशी ली गयी. जिसमें 3.375 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. तस्कर सद्दाम हुसैन, पिता इकराम अली, एक 16 वर्षीय युवक पिता मेजारूल हक दोनों साकीन राजापुर डुमहर कोहला थाना हरिश्चंद्रपुर जिला मालदा बताया. दूसरी तरफ 3.125 लीटर विदेशी शराब के साथ बाइक सहित गिरफ्तार किया गया. तस्कर परवेश सिंह पिता सुबोल सिंह बताया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग ब्रांड के विदेशी शराब कुल सात लीटर के साथ बाइक एवं टोटो सहित तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




