3150 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

3150 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
कटिहार सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गौशाला राम सभा में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 3,150 पीस प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. बताते चले की मादक पदार्थ विक्रेता व तस्करों के विरुद्ध एसपी ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है. एसपी के निर्देश पर सहायक थानाध्यक्ष कुमार विकास लगातार क्षेत्र में मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाते आ रहे हैं. इसी दौरान थानाध्यक्ष को प्रतिबंधित कफ सिरप तस्कर की इनपुट प्राप्त हुई. उक्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में सहायक थाना पुलिस ने गौशाला रामसभा में वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में एक ऑटो पर सवार तीन युवकों को देखकर पुलिस को संदेह हुआ. पुलिस ने ऑटो को रोककर ऑटो की तलाशी ली. इस दौरान ऑटो से कार्टून में पैक 3150 पीस प्रतिबंधित कोडिन कफ सिरप बरामद किया. ऑटो से कफ सिरप मिलते ही पुलिस ने ऑटो में सवार चालक सहित तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. इस संदर्भ में सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित राजीव रंजन किशोर 35 वर्ष पिता पंकज कुमार झा, हवाई अड्डा, अमन कुमार 20 वर्ष पिता हेमन्त कुमार, बरमसिया दोनों थाना सहायक, जिला कटिहार, अजय कुमार पासवन 25 वर्ष पिता विजय कुमार पासवान, खुशकीबाग थाना सदर जिला पूर्णिया निवासी के विरुद्ध सहायक थाना में एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










