क्रिसमस व नववर्ष को लेकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन वाया कटिहार होकर

Updated at : 21 Dec 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिसमस व नववर्ष को लेकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन वाया कटिहार होकर

क्रिसमस व नववर्ष को लेकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन वाया कटिहार होकर

विज्ञापन

कटिहार क्रिसमस व नववर्ष-2026 की अवधि के दौरान पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने फेस्टिव यात्रा की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है. यह ट्रेन वाया कटिहार होकर चलेगी. स्पेशल ट्रेनों में ट्रेन संख्या 05609/05610 गुवाहाटी-सायरंग-गुवाहाटी, ट्रेन संख्या 05905/05906 डिब्रूगढ़-लखनऊ-डिब्रूगढ़ और ट्रेन संख्या 04078/04077 नई दिल्ली-कामाख्या-नई दिल्ली शामिल हैं. जो फेस्टिव सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेंगी. ट्रेन संख्या 05609/05610 गुवाहाटी- सायरंग- गुवाहाटी क्रिसमस स्पेशल प्रत्येक दिशा से दो-दो फेरों के लिए चलेगी. ट्रेन संख्या 05609 गुवाहाटी- सायरंग स्पेशल 22 और 24 दिसंबर को गुवाहाटी से 06:00 बजे रवाना होगी और सायरंग 19:30 बजे पहुंचेगी. वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05610 सायरंग- गुवाहाटी स्पेशल 23 और 25 दिसंबर को सायरंग से 06:00 बजे रवाना होगी और गुवाहाटी 19:50 बजे पहुंचेगी. ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए दो जनरल सेकंड क्लास, 08 स्लीपर क्लास, 02 एसी 3-टियर और 02 जनरल कम लगेज क्लास कोचों की व्यवस्था होगी. ट्रेन संख्या 05905/05906 डिब्रूगढ़- लखनऊ- डिब्रूगढ़ स्पेशल प्रत्येक दिशा से एक-एक फेरा के लिए चलेगी. ट्रेन संख्या 05905 डिब्रूगढ़- लखनऊ स्पेशल ने 19 दिसंबर को डिब्रूगढ़ से 14:00 बजे अपनी यात्रा शुरू की है और रविवार को लखनऊ जंक्शन 16:30 बजे पहुंचेगी. वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05906 लखनऊ- डिब्रूगढ़ स्पेशल 23 दिसंबर को 23:30 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी और 26 दिसंबर को डिब्रूगढ़ 05:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन यात्रियों की सुविधा के 14 स्लीपर क्लास कोच और 02 सिटिंग कम लगेज रेक की व्यवस्था होगी. ट्रेन संख्या 04078/04077 नई दिल्ली- कामाख्या- नई दिल्ली रिजर्व्ड स्पेशल एक्सप्रेस प्रत्येक दिशा से तीन-तीन फेरों के लिए चलेगी. ट्रेन संख्या 04078 नई दिल्ली- कामाख्या स्पेशल 20, 25 और 30 दिसंबर को नई दिल्ली से 19:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन कामाख्या 10:30 बजे पहुंचेगी. वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 04077 कामाख्या- नई दिल्ली स्पेशल 22 एवं 27 दिसंबर, तथा 1 जनवरी, 2026 को कामाख्या से 14:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन नई दिल्ली 08:20 बजे पहुंचेगी. ट्रेन यात्रियों के सुविधा के लिए दो एसी-2 टियर क्लास, 04 एसी-3 टियर क्लास, 04 जनरल क्लास और 08 स्लीपर क्लास की व्यवस्था होगी. इन विशेष ट्रेनों के ठहराव और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है और विभिन्न समाचार पत्रों तथा रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी अधिसूचित किया जा रहा है.यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले यात्रा विवरणों की जांच कर ले. कपिंजल किशोर शर्मा सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन