टिकट बिचौलियो के खिलाफ अभियान में तीन बिचौलिए गिरफ्तार, 44 टिकट बरामद

टिकट बिचौलियो के खिलाफ अभियान में तीन बिचौलिए गिरफ्तार, 44 टिकट बरामद
कटिहार आरपीएफ का टिकट बिचौलिए के खिलाफ मुहिम जारी है. तीन अलग-अलग अभियानों में रेलवे सुरक्षा बल ने तीन दिनों में तीन बिचौलिए को गिरफ्तार किया. कुल 44 पीआरएस टिकट बरामद किये. कीमत एक लाख से अधिक है. पहली घटना में 2 सितंबर को सूचना के आधार पर, न्यू जलपाईगुड़ी सीआईबी और रेलवे सुरक्षा बल के न्यू जलपाईगुड़ी पोस्ट की एक संयुक्त टीम ने जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल के माजावाली स्थित सीताराम ऑनलाइन सर्विस नामक एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी की. एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया. 830 मूल्य के दो भावी पीआरएस टिकट बरामद किए गये. 4 सितंबर को रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला संख्या 1070/2025 दर्ज किया गया. तीन सितंबर को लामडिंग सीआईबी व रेलवे सुरक्षा बल की एक टीम ने डिमापुर पीआरएस पर एक दलाल को गिरफ्तार 3,465 के दो भावी पीआरएस टिकट बरामद किया. तीन सितंबर को रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला संख्या 278/2025 दर्ज किया. तीसरी घटना में चार सितंबर को सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के डालखोला पोस्ट की एक टीम ने कांकी पीआरएस पर एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया. इस अभियान के दौरान, 11,889.01 रुपये मूल्य के 07 भावी पीआरएस टिकट और 90,819.46 रुपये मूल्य के 33 पुराने पीआरएस टिकट 1,02,708.47 रुपये मूल्य के कुल 40 पीआरएस टिकट बरामद किए गये. चार सितंबर को रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत मामला संख्या 207/2025 दर्ज किया गया. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की आरपीएफ टिकट दलाली की समस्या को रोकने और वास्तविक यात्रियों को आरक्षित टिकटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस संबंध में नियमित अभियान और छापेमारी जारी रहेगी. कपिंजल किशोर शर्मा, सीपीआरओ, एनएफ रेलवे
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




