नौरंगा में आग से तीन घर जलकर राख, चार मवेशी झुलसे

नौरंगा में आग से तीन घर जलकर राख, चार मवेशी झुलसे
बलिया बेलौन सालमारी थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में देर रात अचानक आग लगने से एक परिवार का तीन घर जल गये. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते अब्दुल रहमान के तीन घर जलकर राख हो गया. चूल्हा घर, गाय गुहाल और जलावन घर आग के चपेट में आया है. घटना में एक दुधारू गाय, उसका बछडा तथा दो बकरा झुलस कर मर गयी. परिवार को आर्थिक क्षति पहुंची है. बताया जाता है कि रात के समय सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं. जबतक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय ग्रामीणों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और सब कुछ जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया मसलेउद्दीन मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को दिलाशा दिलाये. उन्होंने कहा की पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा. प्रशासन से तत्काल राहत मुहैया कराने की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि चूल्हे की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट से आग लग सकती है, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




