अगलगी की घटना में तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक

Updated at : 03 Apr 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी की घटना में तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक

अगलगी की घटना में तीन घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति खाक

विज्ञापन

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के धपरसिया पंचायत के बनगामा में शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गया. घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बनगामा ग्राम के वार्ड संख्या एक के खेदरु पिता गयासुद्दीन, मंगवा पिता गयासुद्दीन, मसोमात अंजू पति नसरुद्दीन के घर में आग लग गयी.उक्त सभी के घर में कोई भी नहीं था. सभी काम करने बहियार गए हुए थे.आग लगने के बाद ग्रामीणों द्वारा हो हल्ला सुनकर जबतक वे घर पहुंचे. तबतक घर में रखा अनाज, कपड़ा, 40 भरी चांदी के जेबर, कुछ सोने के जेबर, गाय, बकरी सहित रोजमर्रा का सारा सामान जलकर खाक हो गया. घर में नहीं रहने के कारण आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. सारा सामान को जला हुआ देखकर अग्निपीड़ितों का रो-रोकर बुरा हाल है. जदयू जिला महासचिव सह बायसी विधानसभा प्रभारी अंजार आलम घटना स्थल पर पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवार से मुलाकात किया तथा घटना की सूचना सीओ कदवा मयंक आशुतोष आनंद तथा एसडीओ राजू कुमार को देकर उचित मुआवजे की मांग की है. अंचल प्रशासन की ओर से अग्निपीड़ितों को किसी तरह की सुविधा प्रदान नहीं की जा सकी है. अग्निपीड़ित खुले आसमान तले रहने को मजबूर हो रहे हैं.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन