वित्तीय वर्ष 2025-26 में बंफर वसूली के बाद भी होल्डिंग टैक्स में लक्ष्य से रह गया पीछे

Updated at : 03 Apr 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2025-26 में बंफर वसूली के बाद भी होल्डिंग टैक्स में लक्ष्य से रह गया पीछे

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बंफर वसूली के बाद भी होल्डिंग टैक्स में लक्ष्य से रह गया पीछे

विज्ञापन

– वर्ष के अंतिम दिन एजेंसी ने वसूले 71 लाख से अधिक की राशि – निगम के 45 वार्ड के 27666 घरों से 10 करोड़ से अधिक की हुई वसूली – होल्डिंग टैक्स के लिए तकरीबन 15 करोड़ का था पिछले वर्ष का लक्ष्य कटिहार वित्तीय वर्ष 2025-26 में बंफर वसूली के बाद भी होल्डिंग टैक्स में निगम अपने लक्ष्य से पीछे रह गया. हालांकि वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को एजेंसी की ओर से देररात मेहनत कर 71 लाख 52 हजार 888 रूपये वसूली करने में सफल रहे. इसको वसूली करने में एजेंसी के कर्मचारियों व पदाधिकारियों को करीब 341 घरों के दरवाजा खटखटना पड़ गया. निगम कर्मचारियों की माने तो वित्तीय वर्ष 2025-26 में एजेंसी को होल्डिंग टैक्स के लिए करीब पन्द्रह करोड़ लक्ष्य निर्धारित किये गये थे. बारह माह बीत जाने के बाद 27666 घरों को कवर करने के बाद दस करोड़ 69 लाख 13284 रूपये की वसूली होल्डिंग टैक्स के रूप में हो पायी. जबकि निगम अंतर्गत आने वाले सभी 45 वार्ड में 33 हजार 886 घर शामिल है. एजेंसी कर्मचारियों की माने तो अब भी सरकारी विभाग के ऊपर करोड़ रूपये पूर्व से बकाया चल रहा है. पिनाल्टी के रूप में उक्त राशि बढ़कर अधिक हो गये हैं. जिसे वसूलने में उनलोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है. इधर नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन होल्डिंग टैक्स के रूप में बंफर वसूली हुई है. इसका कारण प्रचार प्रसार को लेकर जोर दिया जाना बताया है. उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले लोगों का पिनाल्टी माफ कर दिया गया है. जिन विभाग के पास मोटी रकम शेष है. उनके खिलाफ एजेंसी को सूची तैयार करने को आदेश दिया गया है. ताकि उनके विरूद्ध आगे की कार्रवाई को लेकर लिखा जा सके. एजेंसी कमियों का कहना है कि अब भी कई विभाग के ऊपर मोटी रकम होल्डिंग टैक्स के रूप में बकाया है. शीघ्र ही उनलोगों से पिनाल्ट समेत वसूली करने के दिशा में ठोस कदम उठाया जायेगा.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन