केइसी में दो दिवसीय अभिभावक शिक्षकों की बैठक आज से शुरू

Updated:
विज्ञापन
केइसी में दो दिवसीय अभिभावक शिक्षकों की बैठक आज से शुरू

केइसी में दो दिवसीय अभिभावक शिक्षकों की बैठक आज से शुरू

विज्ञापन

कटिहार कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में चार व पांच अप्रैल को अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन किया जायेगा. बैठक अलग-अलग विभागीय सेमिनार कक्षों में आयोजित की जायेगी. मीडिया प्रभारी सह सहायक प्राध्यापक डॉ अरविंद प्रसाद ने बताया कि बैठक दोनों दिन प्रात: दस बजे से प्रारम्भ की जायेगी. अभिभावक शिक्षक बैठक को लेकर समन्वयक उन्हें बनाया गया है. मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, व्यवहार एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी अभिभावकों को प्रदान करना तथा उनके सुझाव प्राप्त करना है. उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया है कि वे अपने बच्चों के साथ इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर उनके शैक्षणिक विकास में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें. यह आयोजन डॉ रंजना कुमारी, प्राचार्य, केईसी, कटिहार के निर्देशन में संपन्न होगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन