एसपी ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

एसपी ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
कटिहार लाइन डे के अवसर पर पुलिस केंद्र का एसपी शिखर चौधरी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया तथा वहां की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया. इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने आवास, ड्यूटी, वेतन, अवकाश सहित अन्य संबंधित मुद्दों पर कर्मियों से जानकारी प्राप्त की. समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समय पर निराकरण होना अत्यंत आवश्यक है. ताकि वे बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें. निरीक्षण के दौरान पुलिस केंद्र में साफ-सफाई, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










