हाई वोल्टेज वायर की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत

हाई वोल्टेज वायर की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत
फलका थाना क्षेत्र के पिरमोकाम पंचायत के वार्ड चार जनकपुर गांव में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौके पर मौत हो गयी. पशुपालक ने घटना की सूचना मुखिया विनोद मृधा एवं जिला पार्षद गायत्री कुमारी को दी. जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार ने अविलंब विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बाधित कराया. मवेशी अस्पताल फलका के चिकित्सक को जानकारी देते हुए मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया. पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना में करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. पशुपालक दिलीप महतो व पन्नालाल महतो जनकपुर निवासी घर के समीप कामत पर मवेशी बंधा हुआ था. हाई वोल्टेज तार के टूटकर गिरने से मवेशी चपेट में आ गया. जिससे दिलीप महतो का दो मवेशी व पन्नालाल महतो का एक मवेशी की मौके पर मौत हो गयी. घटना को लेकर जिला पार्षद गायत्री कुमारी, प्रमुख दीपशिखा सिंह, मुखिया विनोद मृधा, समिति सदस्य सतीश मंडल आदि ने बताया कि क्षेत्र के कई जगहों पर हाई वोल्टेज वायर जर्जर व काफी नीचे झुक जाने के कारण आये दिन मवेशी के अलावा स्थानीय ग्रामीण भी इसके चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. बावजूद इसके विद्युत विभाग द्वारा उक्त समस्या को लेकर कोई समुचित कदम नहीं उठाया जा रहा है. जो विभाग के घोर लापरवाही को दर्शाता है. विद्युत विभाग द्वारा उक्त समस्या का जल्द से जल्द निदान नहीं किया गया तो सभी ग्रामीण सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे. स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को मुआवजा दिलाने की मांग किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




